{"_id":"6a10c184f203ba44c5035ae2","slug":"bjp-workers-took-out-a-cycle-rally-with-the-message-of-fuel-conservation-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113782-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ईंधन बचत के संदेश के साथ भाजपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ईंधन बचत के संदेश के साथ भाजपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन
कांठ। प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा के कांठ मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देते हुए नगर में साइकिल यात्रा निकालकर नारेबाजी की। साथ ही लोगों से इंधन बचाने की अपील की।
साइकिल यात्रा को कांठ मंडल कार्यालय से मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान की अगुवाई में शुरू किया गया। साइकिलों पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ग्रामीण बैंक, गांधी आश्रम चौराहा, पुलिस चौकी, पुराना रोडवेज बस स्टैंड, पेट्रोल पंप तिराहा, जूनियर हाईस्कूल, रेलवे स्टेशन, थाना, तहसील होते हुए रेलवे क्रॉसिंग 432-बी के पास स्थित फार्म हाउस तक पहुंचे। यहां भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन विश्नोई ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत करना सभी की जिम्मेदारी है। जनता को भी इसके लिए जागरूक किया जाए। साइकिल यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी हुक्म सिंह, मुकेश माहेश्वरी, जिला मंत्री चौधरी विक्रांत सिंह, मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, सोशल मीडिया संयोजक मुकुल कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रिजवान अल्वी, सत्यवान सिंह राजपूत, प्रमोद चौहान, साजिद इदरीसी, शीशपाल सैनीनीरज बिश्रोई, सीताराम आदि रहे। संवाद