फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers distributed sweets after the good results in the assembly elections.

Moradabad News: विस चुनावों में बेहतर परिणामों पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP workers distributed sweets after the good results in the assembly elections.
बिलारी। सोमवार को कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बेहतर परिणाम आने पर बिलारी में भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी जताई। भाजपा के बिलारी नगर मंडल की ओर से सोमवार दोपहर बाद बिशन सिंह फार्म हाउस पर पार्टी को मिली जीत पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिला जनादेश देश की जनता के विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय है।
विज्ञापन

मौके पर भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, चौधरी चंद्रपाल सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, सुरेश सैनी, विश्वास यादव, डॉ. राजीव सैनी, किशनलाल प्रजापति, देवदत्त दिवाकर, गिरीश बाबू, मनोज सक्सेना, देवदत्त दिवाकर, अभिनव चौधरी, रवि पासी, मनोज ठाकुर, अतुल शर्मा, दिनेश चौधरी, प्रशांत चौधरी, पंकज चौहान, मनोज प्रजापति, सुमित गुप्ता, अभिलाष गौड़ व वीरपाल कोहली आदि रहे।
विज्ञापन

नगर में बस स्टैंड के सामने स्थित भाजपा के पूर्व मंडल कार्यालय पर भी भाजपाइयों ने पार्टी को जीत मिलने की खुशी में मिठाई बांटी। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष केके गुप्ता, सुनील आर्य, सुरेंद्र शर्मा, निहाल सिंह लाठर, केपी राणा, संदीप अग्रवाल, मुनेंद्र शर्मा, यशवीर त्यागी, शकील अहमद, सलीम सिददीकी, मुख्तयार आलम आदि भाजपाई मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह के आवास पर जमा हुए भाजपाइयों ने भी मिठाई बांटी। इस अवसर पर विनेश यादव, केपी सिंह राणा, अंकुर भटनागर, विशाल प्रजापति, शरद यादव, देवेंद्र यादव, मुअज्जम अली, वरुण गुप्ता व सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed