फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP will win all the low seats of Western UP on the lines

2014 के तर्ज पर पश्चिमी यूपी की सभी लोस सीटें जीतेगी भाजपा : सिसोदिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
BJP will win all the low seats of Western UP on the lines
मुरादाबाद। भाजपा 2014 के तर्ज पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हारी हुई लोकसभा सीटें जीतेगी। गठबंधन से भाजपा नेताओं को किसी प्रकार का डर नहीं है। जीत के लिए 60 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य समीक्षा बैठक में निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने दिल्ली रोड स्थित होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में शामिल होने मुरादाबाद पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नव मतदाता सम्मेलन, बूथ सशक्तीकरण, पन्ना प्रमुख संयोजकों से सीधी बातचीत की। धरातल पर आने वाली कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई है। बूथों पर पन्ना प्रमुख की टीम और नए मतदाता बनाने की योजना है। 2014, 2017, 2019 के चुनाव पार्टी जीती है। इस कारण सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 60 प्रतिशत मत हासिल करना लक्ष्य है। सभी को पार्टी के अभियानों में बढ़ चढ़कर भाग लेना है। इसके लिए हर बूथ और पन्ना प्रमुखों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव की जगह 2014 लोकसभा चुनाव के तर्ज पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतनी है। 2014 में पार्टी ने सभी लोकसभा सीटें जीती थी। कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों और पिछड़ों के लिए काफी काम किया है। लेकिन 2019 में अपेक्षाकृत परिणाम नहीं आए। वोट बढ़ा था।
विज्ञापन

उसकी समीक्षा करने के बाद इस बार ठोस निर्णय लिया गया है। पिछली बार 64 लोकसभा सीटें जीती थी। इस बार प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतना है। एक सवाल के जवाब में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विरोधी दलों के गठबंधन से भाजपा को कोई डर नहीं है। पार्टी अपने लक्ष्य और कार्यक्रम के आधार पर काम कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या के राम मंदिर में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए स्वच्छता अभियान चलाया था। इस मामले में जिलाध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुखों से बातचीत की गई है। सभी लोगों ने अभियान की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया है। परिणाम काफी सुखद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article