फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP will hold Shakti Samvad on 10th February

Moradabad News: भाजपा दस फरवरी को करेगी शक्ति संवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
BJP will hold Shakti Samvad on 10th February
मुरादाबाद। भाजपा 10 फरवरी को जिला स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें महिला एनजीओ के प्रमुख, शिक्षा स्वास्थ्य सहकारी समितियां, कृषि, लीगल, पर्यावरण, स्किल, के क्षेत्र में काम करनेवाले प्रतिनिधि भाग लेंगे। बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना चलाई है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी योजना से भी प्रदेश की महिलाओं को मदद मिलेगी। इसी क्रम में 10 फरवरी को आयोजित जिला स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम में एनजीओ के प्रमुख, स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव और जिले के सभी प्रतिनिधि एवं जिले के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 11, 12, 13 और 14 फरवरी को विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम सीआरपीबी (सामुदायिक रिसोर्स पर्सन ग्रामीण संगठन) में गो प्रमुख सम्मान समारोह होगा। यहां प्रतिभागियों को एक शक्ति वंदन किट प्रदान की जाएगी। शक्ति वंदन अभियान का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायकों से वार्ता करके बनेंगे।
विज्ञापन

जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं वहां पर एमएलसी से मिलकर कार्यक्रम निर्धारित होंगे। स्वयं सहायता समूह से संपर्क 12 से 21 फरवरी के मध्य किया जाएगा। इसमें मंडल के समस्त स्वयं सहायता समूह की बहनों से व्यक्तिगत संपर्क करना है। जिला मंगल अभियान टोली की सूची बनाकर पत्र के साथ संपर्क करते हुए केंद्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि शक्ति वंदन अभियान के तहत 22 फरवरी को मंडल स्तर पर एलईडी लगाकर एक कार्यक्रम किया जाएगा। शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक एवं महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि 25 एवं 26 फरवरी को प्रत्येक जिले में गो प्रमुखों का एक सम्मेलन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपनिदेशक राजनाथ प्रसाद भगत ने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, विद्युत सखी, बैंक सखी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डाॅ. विजय लक्ष्मी पंडित, महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन, हेमराज सैनी, सुनीता शर्मा, राहुल शर्मा, सर्वेश पटेल, निमित जायसवाल, डाॅ. मदालसा शर्मा, अजय वर्मा, शशि किरण, हेमा खत्री, सुनीता सैनी, वनिता मल्होत्रा, शीतल राजपूत, पूर्णिमा खन्ना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article