फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP western Uttar pradesh president mohit beniwal motivate BJP workers in moradabad

सपा-बसपा ने पंचायत चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग कर बाहुबलियों को जिताया : मोहित बेनीवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
BJP western Uttar pradesh president mohit beniwal motivate BJP workers in moradabad
पंचायत भवन सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र मोह? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। क्योंकि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्य में जुटा हुआ है। पूर्व में सपा-बसपा ने पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर बाहुबली और धनाढ्य लोगों को जिताया। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

वह शनिवार को पंचायत भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की आयोजित मंडलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में मतदान करने से वंचित न रह जाए, इसके लिए मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दें। पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्य करें। उन्होंने ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों और जनहित में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार के अलावा पार्टी स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की। पूर्व में सपा-बसपा ने पंचायत चुनावों में बाहुबली और धनाढ्य लोगों को सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जितवाया। इससे भ्रष्टाचार बढ़ा है। अब आगामी पंचायत चुनावों में ऐसे लोग जीतकर आए, जिनका लक्ष्य अपने क्षेत्र और गांवों के विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करना हो।
विज्ञापन

प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम रहा है। कार्यकर्ताआें की जिम्मेदारी है कि वह इसे दूर करें। प्रत्येक ग्राम सभा में और प्रत्येक किसान को यह जरूर बताएं कि यह कृषि बिल उनके लाभ के लिए है। विपक्ष कृषि बिल को लेकर किसानों को भ्रमित कर रहा है कि उनकी जमीन हड़पी जाएंगी। उन्हें बता दें कि कोई ताकत उनकी जमीन छीन नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की सूचना जारी कर दी गई है। इस पर सभी कार्यकर्ता ध्यान केंद्रित करें। बीएलओ से संपर्क कर इस सूची में जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें जुड़वाया जाए। कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाएं। इस दौरान मंत्री संयोजक हरीश ठाकुर, देवराज सिंह, कांठ विधायक राजेश चुन्न,ू जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा, राजन बिश्नोई, हरज्ञान सिंह, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, संजय ढाका, राहुल सेठी, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed