फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP taking advantage of opposition's weakness: Rakesh Tikait

विपक्ष के कमजोर होने का लाभ उठा रही भाजपा : राकेश टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP taking advantage of opposition's weakness: Rakesh Tikait
मंडी धनौरा(अमरोहा)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अभी और भी गिरफ्तारी होंगी। उनका कहना था कि सरकार को पूंजीपतियों का गैंग चला रहा है। कहा कि विपक्ष के कमजोर होने का फायदा भाजपा उठा रही है। टिकैत भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह के पौत्र शुभम चौधरी के विवाह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान टिकैत ने प्रेसवार्ता भी की। कहा कि सरकार के इशारे पर एजेंसियां विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं से एकजुट होने की अपील की। भाकियू नेता का कहना था कि सरकार भाजपा नहीं बल्कि पूंजीपतियों का गैंग चला रहा है जो किसानों की जमीन खरीदने में जुटा हुआ है। एक ओर सरकार पूंजीपतियों को हर तरह की सुविधा दे रही है लेकिन एमएसपी के मुद्दे पर चुप्पी साध लेती है। किसान आंदोलन के समय भी सरकार सिर्फ तीनों कानून के बारे में बात करती थी। एमएसपी के मुद्दे पर वह चर्चा से बचती थी। लोकसभा चुनाव में किसानों के लिए संदेश के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल उनको पाठ पढ़ाया गया है। अब किसानों की परीक्षा का समय है। मतदान के समय किसानों को अपने विवेक से काम लेना होगा। इस मौके पर दानवीर सिंह, अशोक प्रधान, गुरमीत सिंह, राहुल यादव, सुभाष चीमा, रामपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed