Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP Morcha Appointments Row: Factionalism Delays Youth, Farmers and Minority Wing Chiefs in Moradabad

भाजपा में मोर्चों की कमान पर घमासान: अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं; प्रस्तावित चेहरों पर इसलिए अटका मामला

Mon, 09 Nov 2026 03:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा में मोर्चों की कमान पर घमासान मचा है। अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई है। भाजपा के एक बड़े नेता के करीबी की छाप भारी पड़ रही है।

विज्ञापन
BJP Morcha Appointments Row: Factionalism Delays Youth, Farmers and Minority Wing Chiefs in Moradabad
मुरादाबाद भाजपा में गुटबाजी आई सामने - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में तेजी के उच्च स्तरीय निर्देश भाजपा के मुरादाबादी माहौल पर फिलहाल असर डालते नहीं दिख रहे। चुनावी रणनीति बनाने से ज्यादा गुटबाजी में तेजी है। इसकी ताजी मिसाल है महानगर के तीन मोर्चों की घोषणा का मामला। 

विज्ञापन


मोर्चा अध्यक्षों के लिए स्थानीय स्तर से भेजे गए नामों पर प्रदेश नेतृत्व से मुहर नहीं लग पा रही। जानकार बताते हैं कि पार्टी के एक दिग्गज के करीबी होने की छाप उन के नामों की घोषणा पर भारी पड़ रही है। इसके चलते किसान, युवा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों का फैसला लखनऊ में अटक गया है।
विज्ञापन


इस साल होली के बाद 16 मार्च को भाजपा महानगर कमेटी की घोषणा की गई थी। इसके बाद महानगर के युवा, महिला, ओबीसी, अनुसूचित, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे का गठन होना था। पहले नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का नाम तय नहीं होने से मोर्चों का गठन रुक गया था। 25 जून को मुरादाबाद महानगर के प्रभारी रह चुके नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसके बाद मोर्चों के गठन की उम्मीद जगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश नेतृत्व ने मांगे थे तीन-तीन नाम
चार जुलाई को लखनऊ में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जिला और महानगर अध्यक्षों को 10 जुलाई तक सभी मोर्चों के गठन के निर्देश दिए थे। इसके बाद मोर्चों के अध्यक्षों के लिए प्रदेश नेतृत्व ने तीन-तीन नाम मांगे थे। महानगर और जिला कमेटी की ओर से मोर्चों के अध्यक्षों के लिए नाम भेजे गए।


 

होली के बाद दिवाली आ गई लेकिन अभी तक महानगर के छह में से तीन मोर्चों का गठन नहीं हो सका है। सिर्फ पिछड़ा वर्ग, एससी और महिला मोर्चे का ही गठन हो पाया है। किसान, युवा और अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्षों के नाम अभी तक घोषित नहीं हो सके, जबकि स्थानीय स्तर से तीनों पदों के लिए तीन-तीन नाम भेजे कई माह हो चुके हैं। 

इनकी घोषणा में देरी से उठ रहे सवालों का सीधा जवाब देने से संगठन के जिम्मेदार कतरा रहे हैं, जबकि इशारे बता रहे हैं कि भेजे गए नामों में शामिल चेहरे पार्टी के उन कद्दावर नेता के नजदीकी हैं, जिनकी पकड़ अब पहले जैसी नहीं है। परिस्थितियों के बदलाव के अनुसार पुरानी छाप के दायरे से न निकल पाने के कारण ये नेता मौजूदा नेतृत्व की मार्किंग में पिछड़ रहे हैं।
 

बहरहाल स्थिति जो भी हो लेकिन चुनाव से पहले संगठन की हर इकाई की सक्रियता सुनिश्चित न होना कहीं न कहीं विपक्ष से जंग के मोर्चे पर चुनौती बनेगा। जाहिर है गुटबाजी की तेज रफ्तार चुनावी तैयारियों की गति में स्पीड ब्रेकर का काम कर रही है। 

महिला मोर्चा अध्यक्ष के नाम पर भी नहीं बनी थी सहमति
पिछले महीने भाजपा महानगर महिला, एससी और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए। बताया जाता है कि तब महिला मोर्चा की अध्यक्ष के लिए भेजे गए तीन नामों पर भी सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद इन तीनों नामों को दरकिनार कर सुनीता सैनी को महानगर महिला मोर्चे का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उस समय भी कार्यकर्ताओं और संभावित पदाधिकारियों पर बड़े नेताओं के गुटों की छाप चर्चा में आई थी। 

महानगर कमेटी के दो उपाध्यक्षों की घोषणा भी बाकी
भाजपा महानगर की कमेटी में उपाध्यक्ष के दो पद भी खाली चल रहे हैं। इसके पीछे भी वरिष्ठ नेताओं की पसंद-नापसंद, किस पर किस नेता की छाप से जैसे बिंदुओं की बहस को मुख्य कारण माना जा रहा है।
 

दिवाली के बाद बाकी तीनों मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। उम्मीद है कि इस बीच ही महानगर के दो उपाध्यक्षों के नाम भी तय हो जाएंगे। जिले से तीन-तीन नाम भेजे जा चुके हैं। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed