फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp mla wrote aletter to dm

सरकार की छवि धूमिल कर रहे लेखपाल पर कार्रवाई की जाएः रितेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp mla wrote aletter to dm
मुरादाबाद। नगर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने हैसियत प्रमाणपत्र जारी करने के लिए लेखपाल द्वारा आठ हजार रुपये लेने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। कहा कि सरकार की छवि धूमिल कर रहे लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के पत्र के अनुसार गोविंदनगर निवासी जयप्रकाश शर्मा ने हैसियत प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। विधायक का आरोप है कि लेखपाल ने हैसियत प्रमाणपत्र जारी करने के आठ हजार रुपये की मांग की। आठ हजार रुपये देने के 107 दिन बाद भी जयप्रकाश शर्मा का हैसियत प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। लेखपाल और पैसों की मांग कर रहा है, यह भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। इससे शासन की छवि धूमिल हो रही है, जबकि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि किसी भी नागरिक के कार्य को लंबित न रखा जाए। रुपयों की मांग करने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने डीएम से इस मामले की जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed