फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP member performs *havan* to mark 12 years of the central government.

Moradabad News: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपाई ने किया हवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP member performs *havan* to mark 12 years of the central government.
मुरादाबाद। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा महानगर कमेटी की ओर से टीडीआई सिटी स्थित शिव मंदिर और बुध बाजार दुर्गा मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपाइयों ने विधि विधान से हवन किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने घर-घर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सृजित सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री का गौरवशाली इतिहास है। यह भारत का स्वर्णिम दौर का आगाज है। भारत आज दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि यह 12 वर्ष भारत के नवनिर्माण और पुनर्जागरण का युग रहे हैं। इस कालखंड में सरकार ने सेवा को संस्कार, सुशासन को संकल्प और गरीब कल्याण को प्राथमिकता बनाकर एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष और अल्पना रितेश गुप्ता के नेतृत्व में बुध बाजार, स्टेशन रोड पर व्यापारियों से संपर्क कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियां बताई गईं।
वहीं लाइनपार में जनसंपर्क के दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत में न सिर्फ विकास योजनाओं पर ध्यान दिया गया, बल्कि विश्व मंच पर भी भारत को अहम स्थान हासिल हुआ है।
इस दाैरान अमित शर्मा, विशाल त्यागी, शमी भटनागर, भरत टंडन, कपिल देव, दीपक चौधरी, सुनीता शर्मा, निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, वनिता मल्होत्रा सिमरन कौर, हेमराज सैनी अशोक सैनी, राहुल सेठी, सुरेंद्र विश्नोई, धमेंद्र नाथ मिश्रा, रंजना शर्मा आदि माैजूद रहे।

000
बूजपुरआशा प्राचीन दुर्गा मां मंदिर पर विधायक ने हवन किया। मूंढापांडे।
मूंढापांडे। केंद्र सरकार के 12वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को बूजपुर आशा स्थित दुर्गा माता के मंदिर पर हवन का आयोजन किया गया। विधायक रामवीर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड मे आहूतियां देकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामनाएं कीं। इस दाैरान नीरज चंद्रा, अशोक प्रजापति, महेंद्र सैनी, परशुराम सैनी, सोनू रस्तोगी आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed