फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP Mahila Morcha burnt the effigy of terrorism

Moradabad News: भाजपा महिला मोर्चा ने आतंकवाद का पुतला फूंका

Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burnt the effigy of terrorism
बिलारी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना के विरोध में शुक्रवार शाम भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और सनातनी हिंदू महिलाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

नगर में हाईवे स्थित गांधी पार्क पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। यहां से भाजपा महिला मोर्चा की बिलारी मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान आक्रोशित महिलाएं अपने हाथों में पाकिस्तान विरोधी और आतंकवाद विरोधी नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर चल रही थीं। महिलाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के नीचे बैठकर सांकेतिक धरना दिया बाद में आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने में गीता चौधरी, गीता गुप्ता, नीलम राणा, गीत कोली, अर्चना वैश्य, मंजू सिंह, शशि सक्सेना, दीपिका गर्ग, मंजू गुप्ता, सत्यवती, सुमन शर्मा, अवधेश शर्मा, रेखा, पिंकी शर्मा, सोनी शर्मा, नीलम, किरण चंद्रवंशी, पुष्पा, अर्चना शर्मा, मनीषा, निशा त्यागी, सुनीता चौहान, प्रिया चौहान, शकुंतला,कृष्णा देवी, मंजू चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed