फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader sucide

भाई के एकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए और पिता को पर्स देकर भाजपा नेता ने कर ली आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bjp leader sucide
मुरादाबाद। पत्नी मायके से नहीं आई तो युवा भाजपा नेता अमित कुमार इस कदर टूट गए कि उन्होंने जान देने की ठान ली। उन्होंने अपने खाते की रकम छोटे भाई के खाते में ट्रांसफर कर दी और पर्स व डेबिट कार्ड पिता को दे दिया। मोबाइल का सारा डाटा डिलीट करने के बाद अमित ने जंगल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पत्नी, ससुर, सास और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के भीतखेड़ा निवासी वीरपाल सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़े बेटे अमित कुमार (26) भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी थे। दो बेटे राहुल और विनीत पढ़ाई कर रहे हैं। वीरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि अमित की शादी ढाई साल पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी कंचन के साथ हुई थी। उनका एक 10 माह का बेटा श्रीयांश है। पिता का आरोप है अमित से उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती थी। रक्षाबंधन पर नाराज होकर वह मायके चली गई। अमित कई बार उसे बुलाने भी गया, लेकिन वह नहीं आई। भैयादूज पर अमित उसे लेने गया था, तब भी कंचन उनके साथ नहीं आई थी। अमित मंगलवार को सुसराल से घर लौटे तो वह गुमसुम थे। बुधवार दोपहर घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने खाते से तीस हजार रुपये छोटे भाई विनीत के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपना डेबिट कार्ड और पर्स पिता को दे दिया था। वह कुछ समय बाद घर लौटने की बात कहकर निकले थे, लेकिन दस बजे तक भी घर नहीं आए। इसके बाद परिजन अमित की तलाश में जुट गए। उनके मोबाइल पर कॉल की गई, तो मोबाइल भी घर में ही मिल गया। अनहोनी की आशंका में घिरे परिजन उनकी तलाश में जुट गए। पूरी रात तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लोग खेत पर पहुंचे तो अमित का शव चकरोड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ हाईवे देश दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर पत्नी रंचना, ससुर रतिपाल, सास गुड़िया, साले शुभम और साली काजल के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed