{"_id":"688ef9e045a1f05aa90ba713","slug":"bjp-leader-murder-in-moradabad-of-up-rinku-was-sitting-near-temple-body-found-near-hospital-in-morning-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भाजपा नेता का कत्ल: बूथ अध्यक्ष की हत्या...मंदिर के पास बैठे थे रिंकू; ऐसे हाल में सुबह यहां मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भाजपा नेता का कत्ल: बूथ अध्यक्ष की हत्या...मंदिर के पास बैठे थे रिंकू; ऐसे हाल में सुबह यहां मिली लाश
Sun, 03 Aug 2025 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:31 AM IST
सार
यूपी के मुरादाबाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल के गेट के पास भाजपा नेता रिंकू का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
moradabad murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के रतनपुर कलां गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष रिंकू सिंह की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव गांव में ही सरकारी अस्पताल के पास गेट के पास पड़ा मिला।
शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने जहर खिलाकर हत्या की है। रतनपुर कलां निवासी रिंकू सिंह ग्रोथ सेंटर स्थित फर्म में ठेकेदारी करते थे।
इनके परिवार में पत्नी शीला और पांच बेटियां हैं। पत्नी शीला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद अपना मोबाइल घर में ही चार्जिंग पर लगाने के बाद गांव में घूमने चले गए थे।
विज्ञापन
रात करीब दस बजे तक वह घर नहीं लौटे तो पत्नी शीला ने रिंकू के दोस्त रोहित के मोबाइल पर कॉल की। रोहित ने शीला को जानकारी दी कि रिंकू गांव में मंदिर के पास बैठे हैं। इसके बाद शीला और उसकी बेटियां सो गईं।

सरकारी अस्पताल के गेट के पास औंधे मुंह पड़ा था रिंकू
शनिवार सुबह करीब पांच बजे बलवीर सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि सरकारी अस्पताल के गेट के पास रिंकू औंधे मुंह पड़ा हुआ है। बलवीर के शोर मचाने पर परिजन और अन्य ग्रामीण भी गए।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे बलवीर सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि सरकारी अस्पताल के गेट के पास रिंकू औंधे मुंह पड़ा हुआ है। बलवीर के शोर मचाने पर परिजन और अन्य ग्रामीण भी गए।
रिंकू के मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ हाईवे मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम बुला ली गई।
अंत में किसके साथ मौजूद थे रिंकू सिंह
एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पाकबड़ा थाने की पुलिस की जांच कर रही है कि शुक्रवार रात रिंकू सिंह किसके साथ मौजूद थे।
एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पाकबड़ा थाने की पुलिस की जांच कर रही है कि शुक्रवार रात रिंकू सिंह किसके साथ मौजूद थे।