फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader jafar told

Moradabad News: भाजपा की खबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
bjp leader jafar told
मुरादाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि नोटबंदी राष्ट्र हित में की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने नोटबंदी का विरोध करने वालों के मुंह पर तमाचा जड़ा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता का कहना है कि देश का वित्तीय केंद्र मुंबई पहले नियमित आतंकवादी हमलों के अधीन था। 1993 में सीरियल बम धमाके, 2006 में कंप्यूटर और ट्रेनों में सिंक्रोनाइट्स बम विस्फोटों को कोई नहीं भूला है। नवंबर 2008 में 10 पाकिस्तानियों ने इस शहर पर लगातार 60 घंटे तक घातक हमला किया। मुकाबला करने में नागरिकों के अलावा पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद अब आतंकवादी और उनके मास्टर माइंड भाग रहे हैं। आतंकवादी नेटवर्क संचालित करने वाला हवाला कारोबार बंद हो गया। श्रीनगर में जारी पत्थरबाजी बंद हो गई। नियंत्रण रेखा के पार से आने वाले धन के स्रोत समाप्त हो गए। नोटबंदी नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक था। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कांग्रेस और अन्य विपक्षी लॉबी के चेहरे पर एक बड़ा तमाचा भी है। अब डिजिटल भुगतान शुरू हो गया है। भारतीय अर्थ व्यवस्था मजबूत हो रही है। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed