{"_id":"6363a45e120bd225fa0076eb","slug":"bjp-leader-committs-suicide-in-moradabad-as-wife-did-not-come-from-maternal-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पत्नी मायके से नहीं आई तो भाजपा नेता ने की आत्महत्या, जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पत्नी मायके से नहीं आई तो भाजपा नेता ने की आत्महत्या, जंगल में मिला शव
Thu, 03 Nov 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 03 Nov 2022 04:52 PM IST
सार
सीओ हाईवे देश दीपक ने मौका मुआयना किया। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में भाजपा शक्ति केंद्र के प्रभारी अमित कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उनका शव जंगल में मिला। उनके मुंह से झाग आ रहा थाा। परिजनों का कहना पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी वजह से अमित परेशान चल रहे थे। पुलिस और परिवार का मानना है कि अमित ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मूंढापांडे के भीतखेड़ा निवासी अमित कुमार (26) भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी थे। उनकी शादी ढाई वर्ष पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर के पहाड़ गंज की निवासी कंचन के साथ हुई थी। उनका 10 माह का बेटा श्रीयांश है। पिता वीर पाल सिंह का आरोप है अमित से उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती थी। रक्षा बंधन पर नाराज होकर वह मायके चली गई। अमित कई बार उसे बुलाने भी गया, लेकिन वह नहीं आई। भैयादूज पर अमित उसे लेने गया था, लेकिन वह नहीं आई।
विज्ञापन
आरोप है कि अमित मंगलवार को ससुराल से घर लौटा तो वह गुमसुम था। बुधवार दोपहर घर से मूंढापांडे के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह लोग खेतों पर गए। जंगल में चकरोड पर अमित की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ हाईवे देश दीपक ने मौका मुआयना किया। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।