फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader brother and businessman committed suicide Hurt by encroachment action in Moradabad

UP: अतिक्रमण कार्रवाई से आहत कारोबारी ने की खुदकुशी, डिप्टी सीएम पाठक परिजनों से मिले, बोले- होगी कार्रवाई

Wed, 30 Jul 2025 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jul 2025 12:57 PM IST
सार

मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की जद में दुकान आने से परेशान कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता के भाई  माैत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता माैके पर पहुंचे। बुधवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
BJP leader brother and businessman committed suicide Hurt by encroachment action in Moradabad
आत्महत्या करने वाले कारोबारी के परिजनों से मुलाकात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मंडी समिति में अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद एक कारोबारी ने कथित तौर पर मानसिक दबाव में आकर अपनी जान दे दी। मृतक चेतन सैनी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के बड़े भाई थे। देर रात उन्होंने घर की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा नेता और अन्य अफसर देर रात ही उनके घर पहुंच गए। बुधवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मझोला स्थित मंडी समिति परिसर में हुकुम सिंह एंड कंपनी के नाम से आढ़त चल रही थी। चेतन सैनी और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह वर्षों से फल का कारोबार कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

BJP leader brother and businessman committed suicide Hurt by encroachment action in Moradabad
कारोबारी की माैत के बाद माैके पर पहुंचे विधायक रितेश गुप्ता और एसपी सिटी कुमार रणविजय - फोटो : अमर उजाला
यह दुकान उनके पिता के नाम पर थी और लगभग 20 साल से संचालित हो रही थी। बताया गया कि मंडी सचिव संजीव कुमार के साथ मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। 

BJP leader brother and businessman committed suicide Hurt by encroachment action in Moradabad
कारोबारी की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसकी चपेट में चेतन सैनी की दुकान भी आ गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थे। परिजनों ने बताया कि अतिक्रमण हटने से चेतन सैनी ने देर रात घर की छत से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

BJP leader brother and businessman committed suicide Hurt by encroachment action in Moradabad
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद व्यापारियों में शोक और आक्रोश का माहौल है। भाजपा नेताओं और कारोबारियों ने इसे प्रशासन की कार्रवाई का परिणाम बताया है। वहीं अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।

BJP leader brother and businessman committed suicide Hurt by encroachment action in Moradabad
मुरादाबाद में कारोबारी ने छत की कूदकर की आत्हत्या - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
आढ़ती चेतन सैनी आत्महत्या के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के भाई से कहा कि आप परेशान मत हो। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों का नाम लिए बिना कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विधायक रितेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री से कहा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, तब उप मुख्यमंत्री ने कहा चिंता बिल्कुल मत करो मुकदमा भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed