फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader beats up couple in Pakbara

Moradabad News: पाकबड़ा में भाजपा नेता ने दंपती को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beats up couple in Pakbara
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां में भाजपा नेता ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी फसल नष्ट कर दी। पीड़ित विनेश ने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विनेश का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे खनन कर रहे लोग विनेश के ट्यूबवेल से पानी का टैंकर भरने पहुंचे। इसी दौरान पाइप फट गया जिससे सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका पर विनेश ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

विरोध के कुछ समय बाद भाजपा नेता करीब करीब 10 लोगों के साथ जेसीबी लेकर खेत पर पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक ने खुद को भाजपा नेता का बेटा बताया और किसान की पत्नी से अभद्रता की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और पिटाई की। बीच-बचाव करने गए किसान पर भी हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने जेसीबी मशीन से खेत की बाड़ काटकर फसल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खुदाई भी शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी किसान ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। एसओ योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed