फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader Anuj murder case: Shooter Akash and Suryakant in custody, accused were going to court to surrender

भाजपा नेता हत्याकांड: शूटर आकाश और सूर्यकांत पुलिस की रडार पर, सोशल मीडिया में दोनों के पकड़े जाने की चर्चा

Mon, 21 Aug 2023 07:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 07:31 PM IST
सार

पुलिस अनुज चौधरी हत्याकांड में शामिल शूटरों की तलाश जोरों से कर रही है। तीनों शूटर पुलिस के रडार में आ गए हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। 

विज्ञापन
BJP leader Anuj murder case: Shooter Akash and Suryakant in custody, accused were going to court to surrender
UP BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता अनुज चौधरी पर गोलियां बरसाने वाले शूटर पुलिस रडार पर आ गए हैं। पुलिस टीमें उनकी तलाश में उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब समेत कई प्रदेशों में दबिश दे चुकी हैं। सोशल मीडिया में दोनों के पकड़े जाने की चर्चा जोरों पर है। 

विज्ञापन


संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी की नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को असमोली की ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे कर्मचारी नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया था कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश में तीस लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साजिश में अनिकेत ने पिता प्रभाकर और केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी ने अपने रिश्ते के भाई पुष्पेंद्र को भी शामिल किया था। इसके बाद नीरज पाल के जरिये शूटर सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू पुत्र अरविंद शर्मा, सुशील शर्मा उर्फ गोलू शर्मा निवासी ब्रहमपुरी जयंतीपुर थाना मझोला और आकाश कश्यप उर्फ कटवा निवासी भदौड़ा थाना कटघर से हत्या कराई थी।

हत्या करने के बाद तीनों शूटरों को उत्तराखंड के नैनीताल में पहुंचा था लेकिन शूटर वहां नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस यूपी के अलग अलग शहर के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भी दबिश दी थी। सफलता नहीं मिलने पर शूटरों के करीबी, परिजन, रिश्तेदारों से पूछताछ की।


तब पुलिस को शूटरों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने शूटरों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि शूटरों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed