फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP is insulting Sanatan Dharma: SP

भाजपा कर रही है सनातन धर्म का अपमान: सपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
BJP is insulting Sanatan Dharma: SP
मुरादाबाद। जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, लोकतंत्र और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वह सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्हीं की विचारधारा पर सपा देश व प्रदेश की राजनीति को दिशा देने का कार्य कर रही है। यह बातें सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसका उल्टा करती है। न्याय करने वाले का तबादला करा देती है और समता के नाम पर अपने लोगों तक से भेदभाव करती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता जब अधर्म करने लगे तो समझ लो वही कलयुग है। धर्म विरोधी भाजपा सनातन धर्म का अपमान कर रही है। सभा में जिला महासचिव फुरकान अली, लाखन सिंह सैनी, वेद प्रकाश, वसीम कुरैशी, धर्मेंद्र यादव, मो. तकी, समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं महानगर कार्यालय में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी, कमरुज्जमा सैफी, सलीम वारसी, मोहित राघव, राशिद हुसैन, मोअज्जम अली, शाकिर हुसैन, डॉ. हसन, नसीम परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

- फर्जी वोट बनवाने वालों पर कराएंगे प्राथमिकी
मुरादाबाद। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भाजपा पर एसआईआर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोगों ने अगर वोट बनाने में हेराफेरी की तो फर्जी वोट बनवाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी वोट बनवाने की तैयारी हो रही है और भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था अपवित्र करने पर उतावली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बने इसके लिए जरूरी है कि एकजुट हों और मतदाता के घर-घर जाकर उनके वोट जुड़वाएं। साथ ही भाजपा की साजिशों से सावधान रहने की अपील भी करें। पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने कहा कि कुंदरकी में 41 हजार वोट काटे गए हैं जबकि 31 हजार लोगों को ही नोटिस मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed