फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP government will be formed with a massive majority: Yadav

भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : यादव

Thu, 16 Jul 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 16 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed with a massive majority: Yadav
बिलारी। भाजपा के नए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के बुधवार दोपहर बाद पहली बार बिलारी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन

भाजपा के मुरादाबाद जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव बिसौली से बिलारी आए। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके पहली बार विधानसभा क्षेत्र में आने की जानकारी मिली तब अनेक स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम तय कर दिए गए।
विज्ञापन

बिलारी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर भाजपा के लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशी रहे परमेश्वरलाल सैनी ने समर्थकों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्योंडारा गांव में एक स्थान पर भाजपा के जिला कार्यकारिणी मोहनलाल शास्त्री ने तथा दूसरे स्थान भाजपा के वर्तमान मंडल अध्यक्ष दयाराम मौर्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष देवदत्त दिवाकर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसपुर गांव में हाईवे स्थित स्योंडारा मोड़ पर भाजपा नेता गोपाल सिंह यादव आदि ने और नगर में ईदगाह के निकट भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। यहां रवि पासी, अवनीश चौधरी, अनुज उपाध्याय, पवन शर्मा, बिजेंद्र चंद्रवंशी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव के हाईवे स्थित आवास पर पालिकाध्यक्ष के अलावा नगरपालिका सभासद देवेश शर्मा एडवोकेट और राकेश यादव आदि रहे।
नगर में हाईवे स्थित गांधी पार्क पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। यहां डॉ.विश्वास शर्मा, डॉ. राजीव सैनी, श्रीकांत गुप्ता, मनोज ठाकुर, अतुल शर्मा, अभिनव चौधरी, शरद गुप्ता, डॉ. गीता शर्मा, निशा त्यागी, गीता चौधरी, गायत्री कोहली, डॉ. मेघपाल सिंह, नरेश गुप्ता, राजीव कुमार शर्मा, इमरान पाशा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

गांधी पार्क पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। और पार्टी संगठन में पूरी एकता है। बिलारी विधानसभा सीट पर जिस प्रत्याशी को भी पार्टी की ओर से टिकट मिलेगा उसे सभी मिलजुलकर चुनाव लड़ाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बिलारी के वर्तमान सपा विधायक पर क्षेत्रीय जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाया। दावा किया कि आगामी चुनाव में यूपी में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed