फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP District President Nagar told that the porn video was forged, FIR lodged

भाजपा जिलाध्यक्ष नागर ने अश्लील वीडियो बताया कूटरचित, दर्ज कराई एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP District President Nagar told that the porn video was forged, FIR lodged
जिले में भाजपा के एक पदाधिकारी की बताकर अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने मीडिया संस्थानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बयान दिया है कि 28 जून को दो समाचारपत्रों में भाजपा अमरोहा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इंगित करते हुए एक अश्लील वीडियो वायरल होने तथा उसमें पदाधिकारी होने की बात प्रकाशित की गई है। जिसके संबंध में समाचारपत्रों के पत्रकारों द्वारा खबर को बिना जानकारी व पुष्टि किए बदनाम करने व ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से छापा गया है। इन खबरों के उपरांत जनपद में कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रखने वाले लोगों ने मुझे इंगित करते हुए बदनाम करना शुरू कर दिया। यह अश्लील वीडियो किसी ऐसे ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता वाले व्यक्ति द्वारा जानबूझकर कूटरचना करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वायरल किया गया है। मुझे भी एक कार्यकर्ता द्वारा कथित अश्लील वीडियो दिखाया गया, जो किसी अन्य व्यक्ति का है, जिससे मुझे गलत तरीके से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि इसे कुछ जानकार व्यक्तियों से दिखवाया गया तो पता चला कि यह वीडियो एक साइट से उठाकर बदनाम करने की नीयत से वायरल किया गया है। जबकि उक्त वीडियो लगभग छह साल पुराना है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 468, 469, 504 तथा आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। याद रहे कि सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ दिखाई देने वाला शख्स भाजपा का पदाधिकारी बताया जा रहा है। यह वीडियो करीब दो मिनट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले अश्लील वीडियो पर भाजपा नेता को पद से हटा दिया था
एक साल पहले भी भाजपा के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी का युवती के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इससे भाजपा की काफी जगहंसाई हुई थी। इसकी शिकायत हाईकमान तक पहुंचने के बाद पदाधिकारी को पद से हटा दिया गया था। संवाद

और इधर सीओ बोले, अब तक की जांच में वीडियो फर्जी
भाजपा के पदाधिकारी का बताकर वायरल किया गया अश्लील वीडियो पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में फर्जी पाया गया है।
यह दावा सीओ विजय कुमार राणा ने किया है। सीओ ने बताया कि पिछले दो दिन से एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो को जिले के एक भाजपा पदाधिकारी का बताकर वायरल किया जा रहा था। इसकी शिकायत पर एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस और आईटी सेल की टीम को जांच के लिए लगाया गया है। सीओ के मुताबिक आईटी सेल की अभी तक की जांच में वीडियो फर्जी पाया गया है। यह किसी भाजपा पदाधिकारी से संबंधित नहीं है। यह वीडियो करीब छह साल पहले पोर्न साइट पर अपलोड किया गया था। साइट से किसके द्वारा इसे डाउनलोड किया गया, किसके द्वारा इसे वायरल किया गया, कितने लोग इसमें शामिल हैं, इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए जांच चल रही है। इस मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच भी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed