फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP district minister Brajesh Lodhi is now embroiled in a case of assault and snatching.

Moradabad News: भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश लोधी अब मारपीट-छिनैती में फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP district minister Brajesh Lodhi is now embroiled in a case of assault and snatching.
कुंदरकी। भाजपा के जिला मंत्री बृजेश लोधी अब मारपीट और छिनैती में फंस गए। महिला अधिवक्ता ने उनके साथ रतनपुर कला के मंडल अध्यक्ष और नानपुर के प्रधान पति समेत नाै लोगों को नामजद किया है। इससे पहले महिला अधिवक्ता ने बृजेश लोधी पर शादी का वादा कर शोषण करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस एफआर लगा चुकी है।
विज्ञापन


महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नानपुर गांव निवासी बृजेश लोधी ने शादी का वादा कर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। काफी दबाव बनाने पर बृजेश ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने मुरादाबाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बृजेश लोधी के परिवार वालों ने 15 दिन के अंदर उसकी शादी कराने का भरोसा देकर उसके बयान अपने पक्ष में करा लिए। इसके बाद मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग गई। आरोप है कि काफी समय बाद भी बृजेश लोधी ने उससे शादी नहीं की। अधिवक्ता का आरोप है कि बृजेश ने उसे अपने घर बुलाया और परिवार वालों ने मारपीट कर उसका बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार रुपये, जरूरी कागजात और जेवर आदि सामान थे। इसके बाद उसने घर के सामने बैठकर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई की बात कर घर भेज दिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिला मंत्री बृजेश लोधी, मंडल अध्यक्ष बबलू, प्रधान पति दयाराम, जितेश, सुनीता, गजेंद्र, सावित्री, रामवती और रामगोपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


00

आरोप निराधार, पुलिस को सौंपे साक्ष्य

रिपोर्ट दर्ज होेने के बाद जिला मंत्री बृजेश कुमार लोधी ने महिला अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। तर्क दिया कि जिस दिन घटना दिखाई जा रही है। वह घर में मौजूद नहीं थे। इसका साक्ष्य उनके पास मौजूद है। जिसे पुलिस को साैंप दिया है। उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच में वास्तविकता सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

- भाजपा नेता सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के मामले में पीड़िता का पुलिस बयान दर्ज करेगी। इस मामले मेंं विवेचना के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- कुंवर आकाश सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed