फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP district executive can be formed by Navratri

Moradabad News: नवरात्र तक बन सकती है भाजपा महानगर और जिला कार्यकारिणी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP district executive can be formed by Navratri
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा महानगर की नई कार्यकारिणी के गठन की अभी तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन नेताओं ने पद के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। पार्टी के कुछ लोगों का कहना है कि नवरात्र पर नई कार्यकारिणी का गठन हो सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने 15 सितंबर को संजय शर्मा को महानगर अध्यक्ष और आकाश पाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया था। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया है लेकिन अभी नई कार्यकारिणी नहीं बनी है। मौजूदा पदाधिकारी दो साल से पदों पर जमे हुए हैं। महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि पार्टी से निर्देश मिलने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने अपनी 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को स्थान दिया था। नई कार्यकारिणी में सभी जातियों और वर्गों को संतुलित करने का काफी दबाव होगा। यही हाल जिला कार्यकारिणी का है। पहले जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ठाकुर थे। अब नए जिलाध्यक्ष आकाश पाल पिछड़ा वर्ग से हैं। उनके सामने भी सभी वर्गों को साधने की चुनौती है। कार्यकारिणी में शामिल होने का इंतजार कर रहे भाजपा के नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नवरात्र तक नई कार्यकारिणी की घोषणा होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed