फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP councilors launch a campaign against the Mayor; allege use of abusive language and threats.

Moradabad News: भाजपा पार्षदों ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, अभद्र भाषा व धमकी देने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP councilors launch a campaign against the Mayor; allege use of abusive language and threats.
मुरादाबाद। नगर निगम की सियासत में एक बार फिर तनातनी खुलकर सामने आ गई है। भाजपा के कई पार्षदों ने मेयर विनोद अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजा है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि मेयर बैठकों और अन्य अवसरों पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे संगठन और जनप्रतिनिधियों की गरिमा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




शिकायत पत्र में कहा गया है कि नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठकों के दौरान भाजपा पार्षदों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं। पार्षदों का आरोप है कि महिला पार्षदों की मौजूदगी में भी अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण कई महिला जनप्रतिनिधि असहज महसूस करती हैं।
विज्ञापन


पार्षदों ने 14 जून को हुई एक बैठक का भी उल्लेख किया है। आरोप है कि बैठक में मौजूद भाजपा नेताओं और पार्षदों के सामने मेयर ने वार्ड-12 के पार्षद प्रशांत कुमार के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और धमकी भरे लहजे में बातचीत की। पार्षद की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह 12 जून को कार्यकारिणी की बैठक में नहीं आए थे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मेयर के व्यवहार को लेकर संगठन पदाधिकारियों को शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों ने प्रदेश नेतृत्व से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच असहजता बढ़ सकती है। शिकायत पत्र पर नगर निगम के कई भाजपा पार्षदों ने हस्ताक्षर भी किए गए हैं। अब निगाहें प्रदेश नेतृत्व की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। वहीं महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। विरोध करने वालों में नगर निगम के उपसभापति और वार्ड-37 के पार्षद शैलेंद्र सैनी, प्रशांत कुमार, कमला वर्मा, कमलेश सिंह, राखी, चद्रभान सिंह, सरोज सैनी, अजय तोमर, मोहित गौड़, पूजा रानी आदि पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed