फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP corporator's brother dies after being hit by a train

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर भाजपा पार्षद के भाई की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP corporator's brother dies after being hit by a train
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा वार्ड 15 से भाजपा के नामित पार्षद कृपाल सिंह के 40 वर्षीय भाई विजयपाल सिंह की ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो गई। मंगलवार की रात अगवानपुर ओवरब्रिज के पास उसका शव रेलवे लाइन में पत्थरों में पड़ा मिला। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान हुई जबकि पुलिस अज्ञात में उसका पोस्टमार्टम करा चुकी थी।
विज्ञापन

काजीपुरा निवासी विजयपाल सिंह(40) पुत्र प्रेम सिंह चालक था। वह अगवानपुर स्थित एक स्कूल की बस चलाता था। परिवार में पत्नी शशि और दो बेटे निपेंद्र व निखिल कुमार हैं।मृतक के भाई कृपाल सिंह नामित पार्षद हैं। कृपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को रोज की तरह विजयपाल सिंह पत्नी से स्कूल को जाने के लिए बोल कर घर से निकला था लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर विजय की खून से लथपथ तस्वीर दिखाई। इससे पार्षद परेशान हो गए। वह तभी विजय के घर पर पहुंचे। उन्होंने पत्नी से जानकारी की। पत्नी से उनके कल से घर नहीं आने की बात बताई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच ग और उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान विजय के रूप में की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed