फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP big plan before Lok Sabha elections team has been formed in every district

UP: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, हर जिले में इसलिए गठित की टीमें; बड़े नेताओं के आने पर होगा ये काम

Sat, 03 Feb 2024 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Feb 2024 02:39 PM IST
सार

अपनी पार्टी छोड़ 212 नेता भाजपा में आने को तैयार हैं। इन नेताओं की सूची तैयार हो गई है। बड़े नेताओं के आने पर सूचीबद्ध लोग भाजपा में शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में भाजपा ने टीम गठित की है।

विज्ञापन
BJP big plan before Lok Sabha elections team has been formed in every district
Lok Sabha elections - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अन्य दलों के लोगों को काफी संख्या में अपने दल में मिलाने के लिए प्रयासरत है। भाजपा के किसी बड़े नेता के आने पर दूसरे दलों के लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अलग रणनीति अख्तियार की है। दूसरे दलों के लोगों को तोड़ने के लिए भाजपा की एक टीम प्रत्येक जिलों में बनाई गई है। प्रदेश स्तर पर इसके प्रभारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हैं। मुरादाबाद महानगर के महामंत्री कमल गुलाटी और सर्वेश पटेल इस विभाग के प्रभारी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


महामंत्री कमल गुलाटी ने बताया है कि इसके लिए मंडल अध्यक्षों का भरपूर सहयोग मिलता है। महानगर में दस मंडल अध्यक्ष हैं। सभी दूसरे दलों के लोगों से संपर्क करते हैं। उनको भाजपा की नीतियों को बताकर अपने दल में शामिल करने के लिए तैयार करते हैं। अभी तक महानगर के 212 लोगों को पार्टी में शामिल कराने के लिए एक सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सपा, कांग्रेस और शिवसेना के लोग शामिल हैं। प्रतिदिन इस सूची में संख्या बढ़ती जा रही है। महानगर में संगठन के बड़े पदाधिकारियों के आने पर दूसरे दलों के लोगों को सम्मान पूर्वक पार्टी में शामिल कराया जाएगा। भाजपा मुरादाबाद सीट पिछले चुनाव में हार गई थी। उसे जीत में तब्दील करने के लिए पूरे संगठन को जोड़ने के काम में लगाया है।

गांव चलो अभियान में भी दूसरे दल के लोग चिह्नित होंगे
भाजपा ने गांव चलो अभियान चार फरवरी से 11 फरवरी तक चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के दौरान भाजपा संगठन के पदाधिकारी गांवों में 24 घंटे प्रवास करेंगे। मतदाताओं से संपर्क करेंगे। आकलन किया जाएगा कि कौन कौन लोग दूसरे दलों से प्रभावित हैं।

ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर उनको जोड़ने की रणनीति बनाई जाएगी। इस मामले में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने पार्टी के लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए एक कार्यशाला 30 दिसंबर को आयोजित की थी।

नमो एप के माध्यम से छात्रों को जोड़ने में जुटी भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा नमो एप के माध्यम से स्कूली छात्रों को जोड़ने में जुट गई है। पार्टी का मुख्य फोकस युवा और महिलाएं हैं। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी स्कूलों में कैंप लगा रहे हैं। वे इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को नमो एप से जोड़ रहे हैं। 
 

महानगर के एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं को नमो एप से जोड़ा जा चुका है। पिछले दिनों भाजयुमो ने एक बड़ा कार्यक्रम भी कराया था। इस अभियान में पार्टी के विधायक से लेकर सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं। चुनाव से पहले भाजपा महिलाओं और युवाओं को काफी संख्या में जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed