फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP and SP supporters clashed over the decoration of Holika with saffron balloons, stone pelting and firing

होलिका को भगवा गुव्वारों से सजाने पर भिड़े भाजपा और सपा समर्थक, पथराव और फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP supporters clashed over the decoration of Holika with saffron balloons, stone pelting and firing
मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार मझोली में होलिका दहन से पहले भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। आरोप है कि होलिका को भगवा गुब्बारों से सजाने का सपा समर्थकों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर पहले मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट, पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार स्थित मझोली चौराहे के पास की है। इस मोहल्ले में वाल्मीकि और सैनी समाज के परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में दोनों पक्षों ने अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशियों को सपोर्ट किया था। दीप चंद्र सैनी ने बताया कि हमने भाजपा और दूसरे पक्ष ने सपा को चुनाव लड़ाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। गुरुवार को होलिका को भगवा गुब्बारों से सजाया गया था। इस दौरान शहर विधायक रितेश गुप्ता को भी बुलाने का कार्यक्रम रखा गया था।
विज्ञापन

दीपचंद्र, राज कुमार का आरोप है कि इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। गुरुवार रात काफी संख्या में होलिका दहन के पास पहुंच गए और वहां मौजूद बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। राजकुमार पक्ष के लोग आए तो दूसरे पक्ष ने उन पर भी पथराव कर दिया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की है। इस घटना में राजकुमार के पिता दीपचंद सैनी, सोहन, मुकेश, गौरव, अनिल आदि घायल हो गए। दूसरे पक्ष के दिलीप ने तहरीर दी है, जिसमें आरोप है कि उनके राज कुमार पक्ष ने उनके घरों पर पक्ष किया और मारपीट की गई। आरोप है कि युवतियों से भी अभद्रता की गई है। उन्होंने भगवा गुब्बारा को कोई विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सागर जैन ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से तीन लोगों को चोटें आई हैं। उनका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed