फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp and congree clash in sambhal on pm birthday

पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे भाजपाई और बेरोजगारी दिवस मनाने निकले कांग्रेसी भिड़े

Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
bjp and congree clash in sambhal on pm birthday
भिड़ंत... - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहे भाजपाई और बेरोजगार दिवस मना रहे कांग्रेसी गुरुवार को आमने-सामने आ गए। फव्वारा चौक पर दोनों के बीच तनावपूर्ण खींचतान देख सीओ ने दखल दिया। हाथापाई पर आमादा दोनों गुटों को पुलिस की मदद से बमुश्किल अलग-अलग किया। पुलिस ने कांग्रेसियों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन मुकदमा दर्ज करते हुए मुचलकों पर पाबंद किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष भाजपाइयों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कांग्रेसी सरकार के खिलाफ बेरोजगार दिवस मनाने के लिए फव्वारा चौक पर एकत्र हुए। प्रदर्शन कर बेरोजगारी को प्रतीक बनाकर शव यात्रा निकालनी शुरू की। सीओ अशोक कुमार ने उन्हें रोक दिया और वापस फव्वारा चौक पर ले गए। कांग्रेसी पीएम और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच वहां पहुंचे भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकरे, अमित कुमार व अन्य भाजपाई पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आई गई तो सीओ अशोक कुमार, एसएसआई सुनील कुमार व अन्य पुलिस कर्मियाें ने बमुश्किल बीच बचाव कराया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस कांग्रेसियों को गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भाजपाइयों ने पुलिस पर कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने दस कांग्रेसियों के खिलाफ धारा-144 और कोरोनो के नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया। सभी को मुचलके पर पाबंद कर रिहा कर दिया। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, यूथ जिलाध्यक्ष हाजी हम्माद मुबीन, कल्पना सिंह, मुनेश जोशी, हिलाल अख्तर, मनोज भास्कर, कासिम खान, संजीव कुमार, संतोष, अक्षय कुमार शामिल हैं।

भाजपाइयों पर लगाया हमले का आरोप, तहरीर दी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर भाजपाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि कांग्रेसी प्रदेश कमेटी के आह्वान पर अपना कार्यक्रम कर रहे थे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष इंदूरानी, भाजपा नेता राजकुमार ठाकरे एक दर्जन भाजपाइयों के साथ फव्वारा चौक पर पहुंचे और हमला कर दिया। यदि पुलिस नहीं होती तो वारदात बड़ी हो जाती है। मामले में कार्रवाई की मांग की है।


पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप
पालिकाध्यक्ष इंदूरानी और भाजपाइयों ने कांग्रेसियों पर प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर भी कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस मौके पर राजकुमार, अमित कुमार, नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष कुमुद अग्रवाल, विनोद कुमार बिन्नी, तरूण नीरज, मोनू खुराना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed