फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bird flu: Alert issued, 35 samples sent for testing

बर्ड फ्लू : अलर्ट जारी, जांच के लिए भेजे गए 35 सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bird flu: Alert issued, 35 samples sent for testing
मुरादाबाद। रामपुर के दो पोल्ट्री फार्म में कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि के बाद मुरादाबाद में भी सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। बुधवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील दत्त प्रजापति के नेतृत्व में पाकबड़ा और छजलैट ब्लॉक के पोल्ट्री फार्म से 35 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही ठाकुरद्वारा के पोल्ट्री प्रोग्राम ऑफिसर व उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी आवश्यक सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने भी पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पोल्ट्री फार्म संचालक और व्यापारियों से निरंतर संपर्क में रहें, ताकि पक्षियों में किसी भी असामान्य बीमारी या मृत्यु की सूचना तुरंत मिले। प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि असामान्य मृत्यु के मामलों में नमूने तत्काल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भोपाल और आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली भेजे जाएं। वन क्षेत्र में भी इसी तरह सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने यह भी चेताया कि एच5एन1 के संदिग्ध या पुष्टि मामलों में मौके पर जाने वाले अधिकारियों को पीपीई किट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रभावित स्थल पर आमजन का प्रवेश पूरी तरह रोकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed