{"_id":"6836239d740a15fbfe0f78e3","slug":"billions-of-gold-smuggled-into-the-mandal-is-being-consumed-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-653782-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंडल में खपाया जा रहा तस्करी कर लाया गया अरबों का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंडल में खपाया जा रहा तस्करी कर लाया गया अरबों का सोना
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश की खुफिया और अन्य एजेंसियों को ठेंगा दिखाते हुए मंडल के तस्कर खाड़ी देशों से प्रतिवर्ष अरबों रुपये का सोना तस्करी कर ला रहे हैं। मुरादाबाद पुलिस के हत्थे सिर्फ एक गिरोह लगा है। अभी अन्य तस्कर गिरोह पुलिस और खुफिया एजेंसियों की पकड़ से दूर हैं।
मुरादाबाद पुलिस के हत्थे चढ़े सोना तस्करों के तरीके ने जांच एजेंसियों को चाैंका दिया है। दुबई से देश तक के एयरपोर्ट पर तस्करों की सेटिंग से हर कोई हैरान है। जिला पुलिस ने सिर्फ एक तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पेट से एक करोड़ से अधिक कीमत के कैप्सूल बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह साल में सात से दस बार सोना तस्करी के लिए खाड़ी देशों की यात्रा कर चुका है यानी सिर्फ इस गिरोह के तस्कर ही 10 करोड़ से अधिक का सोना ला चुका है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम, आईबी और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों को यह गिरोह बार-बार चकमा दे चुका है। आशंका है कि इसी प्रकार अन्य गिरोहों ने भी सोना तस्करी के लिए एजेंसियों को चकमा दिया है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह तस्कर एक साल में करीब दस किलो सोना दुबई से ला चुके हैं। मंडल के अन्य गिरोह भी तस्करी में सक्रिय हैं। पहले सोने के बिस्कुट पकड़े जाते थे, लेकिन पहली बार सोने के कैप्सूल बरामद हुए हैं।
जांच में आया है कि तस्कर पैर के तलवों और शरीर के अंदरूनी पार्ट में भी सोना खाड़ी देशों से छिपाकर लाते हैं।