फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bill of Rs 813 crore of 73 thousand farmers of the division will be waived

Moradabad News: मंडल के 73 हजार किसानों का 813 करोड़ का बिल होगा माफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bill of Rs 813 crore of 73 thousand farmers of the division will be waived
मुरादाबाद। निजी नलकूप उपभोक्ता किसानों को मुफ्त बिजली दिए जाने से संबंधित सीएम योगी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कल्क्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। इसमें डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ सुमित यादव व जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मुरादाबाद मंडल के लिहाज से किसानों के लिए बड़ी सूचना दी गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने कहा कि मुरादाबाद क्षेत्र के 73 हजार 753 उपभोक्ताओं का 813 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ होगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस संबंध में आयोजित हुआ था। जिसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट परिसर में देखा व सुना गया। इसके तहत एक अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक के आंकड़े के अनुसार मुरादाबाद क्षेत्र के 73 हजार 753 उपभोक्ता किसानों को लाभ मिलेगा। इसमें मुरादाबाद, रामपुर व संभल जनपद शामिल हैं। विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर आरके बंसल ने कहा कि मार्च 2023 तक के बकाये पर सरचार्ज माफी की योजना भी लागू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed