{"_id":"6aa9b035a672aa52360a2ee3","slug":"bilari-bar-association-election-on-26th-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113129-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी बार एसोसिएशन का चुनाव 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी बार एसोसिएशन का चुनाव 26 को
Wed, 16 Sep 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एल्डर कमेटी की सहमति के बाद चुनाव अधिकारी नबाव हुसैन ने मंगलवार को यह घोषणा की। मतदान 26 सितंबर को होगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची 19 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 सितंबर को होगा। नामांकन पत्र 22 सितंबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जमा किए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर दो से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी 23 सितंबर को हो सकेगी। मतदान 26 सितंबर को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चलेगा।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही तहसील बार एसोसिएशन में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। कोषाध्यक्ष जबर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बड़ी संख्या में बार सदस्यों ने अपना सदस्यता शुल्क जमा किया। मंगलवार शाम को बार एसोसिएशन की एक बैठक भी हुई। इस बैठक में चुनाव के बाद के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने की जबकि संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया।