{"_id":"6771b6f482370aef00029518","slug":"bikes-were-handed-over-to-minor-students-one-died-in-the-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-553089-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नाबालिग छात्रों को थमाई बाइक, हादसे में एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नाबालिग छात्रों को थमाई बाइक, हादसे में एक की माैत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपेक्स अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र नक्श त्यागी (14) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी लक्ष्य गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। मृतक के परिजनों ने कोचिंग संचालक पर समोसे मंगाने के लिए नाबालिग को बाइक देने का आरोप लगाया।
मझोला क्षेत्र के लाइनपार प्रेम नगर निवासी अतुल त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा नक्श उर्फ प्रज्जवल सेंट मीरा स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार दोपहर वह प्रकाश नगर चौराहे के पास स्थित अध्ययन कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे कोचिंग सेंटर से उनके बेटे नक्श और दूसरे छात्र लक्ष्य गौतम को बाइक देकर समोसे लाने भेज दिया गया।
दिल्ली रोड पर अपेक्स अस्पताल के सामने अस्पताल से निकली एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नक्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्य घायल हो गया। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। घायल लक्ष्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मौके से कार कब्जे में ले ली गई है। साथ ही चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
000
नए साल से पहले की जा रही थी पार्टी
नक्श के पिता अतुल ने तहरीर में आरोप लगाया कि छात्रों से कोचिंग संचालक ने 200-200 रुपये मंगवाए थे। नए साल से पहले कोचिंग सेंटर में पार्टी की जा रही थी। कोचिंग सेंटर की ओर से समोसे और केक लेने के लिए छात्रों को भेजा था और हादसा हो गया।
0000
पांच नवंबर को हुई थी दादा की माैत
नक्श के दादा धर्म देश त्यागी की करीब दो माह पहले पांच नवंबर को माैत हो गई थी। परिजन अभी उनकी माैत के गम से उबर भी नहीं पाए थे कि अब नक्श की मौत ने सभी को झकझोर दिया। मां सिम्पी, पिता अतुल और छोटे भाई लक्ष्य त्यागी का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- --
शिक्षक की बाइक से गए थे छात्र
रविवार को कोचिंग में छुट्टी थी। मैं बाहर गई थी। बाइक भी मेरी नहीं है। गणित के शिक्षक ने एक्सट्रा क्लास बुलाई थी। कोचिंग सेंटर में कोई कार्यक्रम नहीं था। बच्चे शिक्षक की बाइक लेकर चले गए थे या उन्हें भेजा गया था, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। - निधि वार्ष्णेय, संचालिका, अध्ययन कोचिंग सेंटर