फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bikers gang member arrested for snatching chain from woman in Buddhi Vihar

बुद्धि विहार में महिला से चेन छीनने वाले बाइकर्स गैंग के सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bikers gang member arrested for snatching chain from woman in Buddhi Vihar
मुरादाबाद। मझोला के बुद्धि विहार में महिलाओं से कुंडल और चेन छीनने वाले बाइकर्स गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक तक पहुंचने में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मदद मिली। इस गिरोह का मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में बाइकर्स गैंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर की दोपहर मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर चार निवासी भूरी देवी से बाइकर्स गैंग ने सोने की चेन छीन ली थी। घटना के समय भूरी अपने पोते ,बेटी नीलम और बहू डोली के साथ भाटिया चौराहे से घर लौट रही थी। बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं, जिसके जरिये पुलिस ने संभल जनपद के बहजोई थानाक्षेत्र के अजीमाबाद गांव निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में किराये पर रहने वाले शिवा राजपूत के साथ भूरी से चेन छीनने की घटना की थी। इस घटना में आरोपी सचिन और शिवा राजपूत ने छजलैट थानाक्षेत्र के कूड़ा मीरपुर निवासी शहबाज की बाइक इस्तेमाल की थी। पुलिस ने शिवा की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शहबाज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आरोपी शिवा और सचिन ने तीन नवंबर को भी बुद्धि विहार में एक महिला से कुंडल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चेन और 2400 रुपये बरामद किए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस और एसओजी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने की एक बदमाश की पहचान
मुरादाबाद। प्रेसवार्ता के दौरान महिला भूरी देवी भी अपने बेटे साथ पुलिस लाइन पहुंची और उसने चेन छीनने वाले एक बदमाश को पहचान लिया। महिला ने खुलासा करने वाली टीम की सराहना की। इससे पहले महिला मझोला थाने भी गई और उसने बदमाशों से पूछताछ की। उन्हें समझाया भी कि अब वह ऐसी घटनाएं न करें और मेहनत कर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed