फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding youth and girl trampled by truck, both died on the spot

सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth and girl trampled by truck, both died on the spot
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। लेखपाल भर्ती परीक्षा देने आए बाइक सवार युवक और उसके साथ बाइक पर बैठी युवती को अलीगंज-ठाकुरद्वारा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और युवती दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रायभूड़ गांव निवासी मोहम्मद साजिद (20) पुत्र अनवार हुसैन बीए पास करने के बाद लेखपाल की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि युवक रविवार को बाइक से मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा देने गया था। दोपहर करीब तीन बजे अलीगंज मार्ग से भगतपुर क्षेत्र में जा रहा था। उसकी बाइक पर पीछे एक युवती भी बैठी थी। ठाकुरद्वारा-अलीगंज मार्ग पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक और युवती को कुचल दिया। इसमें युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक के नीचे फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक की शिनाख्त मोहम्मद साजिद के रूप में कर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं देर शाम युवती की शिनाख्त हो पाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की पहचान शमा पुत्री सब्बीर निवासी काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से उसकी मां शकीला, पिता अनवार हुसैन, भाई आरिफ , राशिद व बहन अंजुम, गुलफ्शा का रोते बिखलते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed