फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding miscreants looted mobile from woman on Kanth Road

कांठ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटा मोबाइल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted mobile from woman on Kanth Road
मुरादाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बारह घंटे के अंदर मोबाइल लूट की दूसरी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार सुबह सवा दस बजे कांठ रोड पर मधुबनी कालोनी के सामने महिला से मोबाइल लूट कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। महिला और उसके भांजे ने काफी दूर तक बदमाशों की बाइक का पीछा किया, मगर बदमाश बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीन दयाल नगर निवासी चित्रा शर्मा मेस और टिफिन सेंटर संचालित करती हैं। चित्रा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे अपने भांजे कौशल शर्मा के साथ बाजार गईं थीं। दोनों कांठ रोड पर मधुबनी पास जूस पीने जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आए। महिला कुछ समझ पाती। उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। महिला और उसके भांजे ने शोर मचाया और बदमाशों की बाइक का काफी दूर तक पीछा किया, मगर बदमाश बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस कर्मी वहां से चले गए। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसे थाने से बिना कार्रवाई के ही लौटा दिया गया। इससे पहले शुक्रवार रात भी सिविल लाइंस क्षेत्र में रेल चौकी के पास स्कूल प्रधानाचार्य से मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन

उच्च अफसरों को नहीं दी घटना की जानकारी
मुरादाबाद। धाराओं में खेल करने में माहिर पुलिस कर्मी अब उच्च अफसरों से घटनाएं भी छिपाने लगे हैं। कांठ रोड पर दिन दहाड़े एक महिला से मोबाइल लूट की घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भी पहुंची। पीड़िता ने थाने पहुंचकर भी तहरीर दी। बावजूद इसके थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी उच्च अफसरों को नहीं दी। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने खुद अधीनस्थों को कॉल कर घटना की जानकारी ली, तब उन्होंने बताया गया कि कांठ रोड पर सुबह की घटना है। इसके बाद पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ रोड पर एक महिला से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
इंदु सिद्घार्थ, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed