फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding miscreants hit a woman and tried to rob her chain and earrings

Moradabad News: महिला को टक्कर मारकर बाइक सवार बदमाशों ने चेन और कुंडल लूटने की कोशिश की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants hit a woman and tried to rob her chain and earrings
मुरादाबाद। कटघर थाने से करीब 200 मीटर दूर मंदिर जा रही महिला को टक्कर मारकर बाइक सवार बदमाशों ने चेन और सोने का कुंडल लूटने की कोशिश की। दूसरी महिलाओं के शोर मचाने पर बाइक सवार भाग निकले। बाद में दोबारा आकर लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। शिवपुरी निवासी प्रदीप अग्रवाल की पत्नी शिखा अग्रवाल शनिवार की रात आठ बजे मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ मंदिर जा रही थी। घर से आगे बढ़ने पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने शिखा अग्रवाल को टक्कर मार दी और वह वह गिर गई। बाइक सवारों ने महिला का कुंडल और चेन लूटने की कोशिश की लेकिन अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर बाइक सवार घबराकर भाग गए। विरोध बढ़ने पर बदमाश आगे निकल गए। फिर दोनों बाइक सवार बदमाशों ने वापस मुड़कर महिला से चेन लूटने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। शोर गुल की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देखते ही बाइक सवार मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बावजूद बदमाश 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed