{"_id":"69b321664f008597960a5453","slug":"bike-riders-robbed-on-the-highway-three-miscreants-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-852718-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर बाइक सवारों से लूटपाट, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर बाइक सवारों से लूटपाट, तीन बदमाश गिरफ्तार
Fri, 13 Mar 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर बरेली से नोएडा जा रहे बाइक सवारों से बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। घटना की जानकारी मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया और उनसे सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी तीनों बदमाशों ने पूछताछ में कबूला है कि वह अगवानपुर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने बाहरी युवक देखे तो लूटपाट की योजना बना ली थी।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बरेली जनपद के बिसारतगंज थाना क्षेत्र के अखा गांव निवासी सुमित कुमार अपने गांव के रवि और शिवम के साथ अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर नोएडा में नौकरी की तलाश में जा रहे थे। रात करीब एक बजे तीनों टीएमयू के सामने स्थित नजर ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। चाय पीने के बाद वह ढाबे से करीब 200 मीटर आगे दिल्ली की ओर सर्विस रोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आ गए और उन्होंने तीनों युवकों को घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सुमित पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने रवि और शिवम के साथ मारपीट कर उनसे पर्स, नकदी, मोबाइल,दस्तावेज और बैग लूट लिया। शोर शराबा सुनकर पुलिस आ गई और घेराबंदी कर पाकबड़ा निवासी बागड़पुर गांव निवासी देवस्य उर्फ डेविड और लालित और पाकबड़ा के पल्लूपुरा गांव निवासी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन बदमाशों से पांच हजार रुपये, एक मोबाइल और दो बैग बरामद कर लिए।