{"_id":"622f631cd8e6ed004924c93f","slug":"bike-riders-pelted-stones-at-iftm-university-bus-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छात्रों से भरी आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की बस पर पथराव, विद्यार्थियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छात्रों से भरी आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की बस पर पथराव, विद्यार्थियों से मारपीट
Mon, 14 Mar 2022 09:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Mar 2022 09:15 PM IST
सार
मुरादाबाद के पाकबडा थानाक्षेत्र के लोदीपुर स्थित आइएफटीएम यूनिवर्सिटी की बस पर अमरोहा में पथराव करने का मामला सामने आया है। बस को रोककर छात्रों के साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान एक हमलावर को पकड़कर पर छात्रों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन
आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की बस पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में विद्यार्थियों से भरी आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की बस पर बाइक सवार हमलावरों ने पथराव कर दिया। बस में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की। बचाव में छात्रों ने एक हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रों की पिटाई से घायल हमलावर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
यह घटना सोमवार की शाम देहात थानाक्षेत्र में अमरोहा-जोया मार्ग स्थित अमरोहा ग्रीन कालोनी के सामने हुई। मुरादाबाद के पाकबडा थानाक्षेत्र के लोदीपुर स्थित आइएफटीएम यूनिवर्सिटी की बस का चालक मंगेश कुमार शाम साढ़े छह बजे के करीब 45 छात्र-छात्राओं को लेकर अमरोहा लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस बस में अमरोहा और बिजनौर के अलावा कई शहरों के बच्चे सवार थे। जैसे ही बस ग्रीन कालोनी के सामने पहुंची तो यहां पहले से आठ-दस बाइक पर सवार 15-20 युवकों ने बस को रोकने की कोशिश की। चालक के बस नहीं रोकने पर हमलावर युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। लगातार पथराव होने से आहत चालक ने बस को बंबूगढ़ चौराहे के पास रोक लिया।

आरोप है कि तभी तीन हमलावर युवक बस में घुस आए और हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हमला होने से बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। बचाव करते हुए छात्र-छात्राओं ने एक हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
इस दौरान अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। पथराव में बस का पिछला शीशा टूट गया। करीब आधा घंटे तक हंगामें की स्थिति बनी रही। बस चालक ने फौरन बस को वहां से भगा लिया और सीधा टीपीनगर चौकी पर लाकर रोक दी। इस घटना में शिवाला कलां के गांव कैमरी निवासी छात्र निकेश चौहान, नौगावां सादात के गांव कासमपुर मेव निवासी छात्र प्रिंस कुमार और एक छात्रा आयुषी समेत पांच से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल छात्रों को अस्पताल भर्ती कराया। जबकि छात्रों की पिटाई के बाद बंबूगढ़ निवासी युवक शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बंबूगढ़ का रहने वाला एक छात्र आईएफटीएम में पढ़ता है।
जिसके साथ कॉलेज में दो छात्रों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद वह कॉलेज से घर लौट आया और उसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से तहरीर मिलने का इंतजार है, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।