{"_id":"69e54143a21fc9aeb505e3cf","slug":"bike-rider-woman-killed-two-injured-in-collision-with-truck-bilari-news-c-278-1-smbd1008-102203-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
डिलारी। गांव रहटामाफी के पुल के पास भूसा लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला यशोदा (36) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पति मनीष और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार भगतपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर निवासी मनीष कुमार अपनी पत्नी यशोदा व दो वर्षीय बेटे के साथ बाइक से करनपुर से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में रहटामाफी गांव के पुल के पास भूसा लटे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उसका बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल से घायल महिला को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भूसा लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद