{"_id":"6a93488ff1ee2f0102048345","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-car-bilari-news-c-278-1-smbd1008-102493-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत
Sun, 30 Aug 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। करनपुर - सुरननगर मार्ग पर पांयदापुर गांव के सामने एक काले रंग की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सरवती देवी निवासी गझेड़ा आलम थाना ठाकुरद्वारा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए दिल्ली ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई।
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव गझेड़ा आलम निवासी अजय ने बताया कि वह अपनी मां सरवती देवी को बाइक से लेकर अपने मामा के यहां राईभूड़ गया था। वहां से घर लौटते हुए पांयदापुर गांव के सामने करनपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल सरवती देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा । वहां से चिकित्सकों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहां से दिल्ली हायर सेंटर पर उपचार के लिए ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।