फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider shopkeeper dies in road accident, three seriously injured

Moradabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौत, तीन गंभीर घायल

Thu, 29 Aug 2024 06:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 29 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider shopkeeper dies in road accident, three seriously injured
कांठ। तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक दुकानदार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब 04:00 बजे कांठ के गांव खलीलपुर कद्दीम में नहर के किनारे मार्ग पर दो बाइकें कांठ की ओर आ रही थीं। एक बाइक पर छजलैट के गांव भीकनपुर निवासी आशीष मलिक उर्फ राजू (32) पुत्र लटूर सिंह छजलैट और रिश्तेदार जगतपाल सिंह (35) पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी महेंद्री सिकंदरपुर और दूसरी इसी गांव के रहने वाले अतेंद्र सिंह (26) पुत्र नरेंद्र सिंह व गजेंद्र (42) पुत्र महावीर सिंह यह चारों किसी काम से कांठ आ रहे है।
विज्ञापन

इतने ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में जहां दोनों बाइकें और कार क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं आशीष मलिक उर्फ राजू, जगतपाल सिंह, अतेंद्र सिंह और गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में आशीष मलिक उर्फ राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं अन्य तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि मृतक आशीष मलिक उर्फ राजू दुकानदार था और वह छजलैट में जूते-चप्पल की एक दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से मरा बाइक सवार दुकानदार आशीष मलिक उर्फ राजू अभी हाल में ही दुबई से अपने घर आया था। वह वहां पर नौकरी करता था, दुबई से आने के बाद उसने छजलैट में किसान तिराहा के पास जूते-चप्पल की दुकान खोली थी। आशीष की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसकी मौत से पत्नी प्रिया, बेटे हैरी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed