फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider mother and son died due to truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider mother and son died due to truck collision
मुरादाबाद-संभल रोड पर मैनाठेर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, बाइक पर महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे महिला के पति और महिला की गोद में मौजूद छह माह का उनका दूसरा बेटा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम ठिल्लूपुरा निवासी मजदूर संदीप मंगलवार सुबह करीब दस बजे बाइक से मुरादाबाद रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। साथ में बाइक पर पत्नी सोनम (31 वर्ष) के साथ चार वर्षीय बेटा शिवा भी था। सोनम की गोद में छह माह का दूसरा बेटा अंश भी था। बताते है कि जब संदीप की बाइक मुरादाबाद संभल रोड से सटे ललवारा गांव के मोड़ के सामने से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय शिवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से गंभीर घायल सोनम ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में महिला का पति संदीप और मासूम बेटे अंश भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मैनाठेर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर थाने में ले गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ देर के लिए मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस ने मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। मैनाठेर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर आरोपी ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed