फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dumper crushed mother and son returning from marriage in Moradabad

Moradabad News: शादी से लौट रहे मां बेटे को डंपर ने कुचला, घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का बुरा हाल

Wed, 05 Apr 2023 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 02:12 AM IST
सार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगढ़ मार्ग पर बूजपुर आशा के पास सामने से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में इंद्रवती की मौत हो गई। जबकि सत्यभान और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Dumper crushed mother and son returning from marriage in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक का चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे के समय तीनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


मूंढापांडे के गदईखेड़ा निवसी रामचंद्र किसान हैं। रामपुर जनपद टांडा थाना क्षेत्र के लालपुरा अहमदाबाद गांव में रामचंद्र के साढ़ू रहते हैं। सोमवार को साढ़ू के बेटे की शादी थी। रामचंद्र की पत्नी इंद्रवती (50), अपने बेटे सत्यभान (25) और सत्यभान का चचेरा भाई सुरेंद्र शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

 


मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगढ़ मार्ग पर बूजपुर आशा के पास सामने से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में इंद्रवती की मौत हो गई। जबकि सत्यभान और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर दौड़ाकर भाग निकला। सत्यभान और सुरेंद्र दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सत्यभान की मौत हो गई। जबकि उसके चचेरे भाई का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी सत्यभान की शादी

दो साल पहले सत्यभान की शादी राजकुमारी से हुई थी। पांच माह की एक बेटी है। पति की मौत से राजकुमारी का रो- रोकर बुरा हाल है। उधर पत्नी और बेटे को एक साथ खोने से रामचंद्र बदहवास हैं। उनका छोटा बेटा संतोष मां व भाई की एक साथ मौत से बेसुध है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed