फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider injured after collision with sand-laden tractor-trolley

Moradabad News: रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after collision with sand-laden tractor-trolley
कांठ (मुरादाबाद)। रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर के थाना-कस्बा तिलहर मोहल्ला बजासा का रहने वाला महमूद अली उर्फ गुड्डू (35) देहरादून में चप्पल बनाने की फैक्टरी में काम करता है। रविवार की सुबह करीब चार बजे वह बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे कांठ में तहसील के पास पहुंचने पर रेज भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महमूद भी गंभीर घायल हो गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्व जिला प्रमुख मोनू विश्नोई बजरंगी घायल को अपनी कार से सीएचसी लेकर जाए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल से रेफर कराकर बरेली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed