फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bike rider had a nap while driving five-year-old girl dies after colliding with a cart

मुरादाबाद: बाइक सवार को चलते-चलते आई नींद की झपकी, बेलगाड़ी से टकराने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Fri, 20 May 2022 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 May 2022 06:54 PM IST
सार

राहगीर पुष्पेंद्र ने डॉयल 112 और 108 पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टर ने सिदरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि शादाब को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।

विज्ञापन
bike rider had a nap while driving five-year-old girl dies after colliding with a cart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांठ रोड स्थित शेरुआ धर्मपुर में शुक्रवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने पर बाइक अनियंत्रित होकर बैल गाड़ी में घुस गई। इस हादसे में बाइक की टंकी पर बैठी पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे बच्चे के पिता की मौत हो गई। बच्ची की मां भी हादसे में घायल हो हुई है। 

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के धामपुर स्थित मटोरा मान गांव निवासी शादाब दिल्ली में सैलून में हेयर कटिंग का काम करते हैं। परिवार में पत्नी जैनब, नौ वर्षीय बेटा सुभान और पांच वर्षीय बेटी सिदरा थी। परिजनों के अनुसार पत्नी जैनब की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। शुक्रवार को शादाब पत्नी को डॉक्टर को दिखाने मुरादाबाद जा रहे थे। उन्होंने बेटी सिदरा को आगे बाइक की टंकी पर बैठा रखा था, जबकि पत्नी उनके पीछे बैठी थी। 
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे कांठ रोड शेरंआ धर्मपुर में उनको चलती बाइक पर नींद की झपकी लग गई। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक अनियन्त्रित होकर आगे चल रहीं बैल गाड़ी में घुस गई। इस हादसे में तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर पुष्पेंद्र ने डॉयल 112 और 108 पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टर ने सिदरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि शादाब को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार मुरादाबाद पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार दिया। 


सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद बच्ची का शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed