{"_id":"67ca037dec17f75dd9081c81","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-596518-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर बूजपुर आशा गांव के पास बुधवार रात करीब आठ बजे किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अमरपाल सिंह (25) की मौत हो गई।
रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव बंदूखेड़ा निवासी अमरपाल सिंह नागफनी के नवाबपुरा में पीतल फर्म में काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात छुट्टी के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। अमरपाल के परिवार में पत्नी लक्ष्मी, मां गंगा देवी, पिता बाबूराम, तीन भाई रामपाल, जसपाल व महेंद्र और एक बहन राजो है। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।