Moradabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के बूजपुर मान निवासी दान सिंह कटघर थानाक्षेत्र के हनुमान मूर्ति तिराहा स्थित वाहन शोरूम में नौकरी करता था। सोमवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद दान सिंह बाइक से घर लौट रहा था। तभी मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो ज्वाइंट के पास किसी वाहन ने दान सिंह की बाइक में टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के बूजपुर मान निवासी दान सिंह कटघर थानाक्षेत्र के हनुमान मूर्ति तिराहा स्थित वाहन शोरूम में नौकरी करता था। सोमवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद दान सिंह बाइक से घर लौट रहा था। तभी मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो ज्वाइंट के पास किसी वाहन ने दान सिंह की बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।