फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider dies after being hit by tractor, uproar

Moradabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा

Sun, 24 Aug 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor, uproar
भगतपुर (मुरादाबाद)। खबड़िया सिरसवां हरचंद मार्ग पर शनिवार सुबह नाै बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से कपिल (27) की माैत हो गई जबकि हादसे में उसका साथी घायल हो गए। हादसे के विरोध में परिजनों ने हंगामा करते हुए मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

गांव निबाड़ खास निवासी कपिल और बबलू उर्फ महेंद्र महानगर मुरादाबाद में फाइनेंस से संबंधित काम करते थे। शनिवार सुबह नाै बजे कपिल एवं बबलू बाइक से अपने काम पर जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही अपने घर से कुछ दूरी पर खबड़िया सिरसवां हरचंद मार्ग पर पहुंचे तभी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली मार्ग किनारे नहर में गिर गई व दोनों युवक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे मय बाइक के दब गए।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व उन्होंने पुलिस को सूचना दी व ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। कपिल की मौत की खबर जैसे ही ग्राम निबाड़ खास में पहुंची इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने मुरादाबाद- बाजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगतपुर पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन ग्रामीण जाम खोलने पर राजी नहीं हुए इसके बाद सूचना पाकर सीओ ठाकुरद्वारा एवं थाना डिलारी व थाना मूंढापांडे की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जाम स्थल पर पहुंचे सीओ ठाकुरद्वारा व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद ग्रामीण मान गए एवं उन्होंने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

हादसे में घायल बबलू उर्फ महेंद्र का इलाज अस्पताल चल रहा है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले कपिल का डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था उसकी तीन माह की पुत्री है। कपिल तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।उसकी पत्नी नेहा एवं मां शांति देवी का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कपिल के पिता प्रेम सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed