{"_id":"69a7137c4f255b471a0c9718","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-moradabad-news-c-280-1-smbd1010-100718-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tue, 03 Mar 2026 10:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक जुम्मावाली के नजदीक काशीपुर दलपतपुर मार्ग पर सोमवार की रात्रि एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिसमें ग्राम नकटपुरी खुर्द निवासी युवक की मौत हो गई। वे मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलारी से अपने घर लौट रहे थे।
परिजनों के अनुसार रामवीर (40) वर्ष सोमवार को मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम दौलारी में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वे रात्रि में अपने घर वापस आ रहे थे। बताया कि जैसे ही यह ग्राम मिलक जुम्मा वाली के नजदीक पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर उनके परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची वह उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में रामवीर के पिता मूलचंद ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामवीर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामवीर ग्राम डूंगरपुर स्थित एक विद्यालय में बस चालक थे। उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो पुत्र व एक पुत्री है।