फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 11 Jan 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
बिलारी। थाना क्षेत्र में बिलारी सिरसी रोड पर ग्वालखेड़ा गांव के निकट शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार संभल के थाना रायसत्ती अंतर्गत नबावपुरा गांव निवासी जयप्रकाश के बेटे निखिल 19 वर्ष की मौत हो गई।
विज्ञापन

निखिल शुक्रवार शाम बिलारी में एक दुकान से खेत में डालने के लिए बीज और कीटनाशक दवाई लेने आया था। बिलारी में एक रिश्तेदार के मिल जाने पर उसे वापस घर लौटने में देरी हो गई। शुक्रवार शाम लगभग आठ बजे निखिल बाइक से बीज लेकर बिलारी से ग्वालखेड़ा गांव के निकट पहुंचा, तभी सिरसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। वाहन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही निखिल सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निखिल सिर पर हेलमेट लगाए हुए नहीं था।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल निखिल को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। यहां चिकित्सक ने देखते ही निखिल को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से मीमो आने पर बिलारी पुलिस अस्पताल पहुंच गई और जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा सूचना देने पर निखिल के परिजन शुक्रवार देर रात सीएचसी बिलारी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजन की ओर से तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। निखिल अपने पिता जयप्रकाश के साथ खेती करता था। निखिल की अभी शादी नहीं हुई थी, परिवार में उसकी दो छोटी बहनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed